Type Here to Get Search Results !

राजधानी लखनऊ के नीलमथा में उधोग व्यापार मंडल की बैठक हुई संपन्न जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को मलखान सिंह यादव नीलमथा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष जी ने सुना और उनका समाधान भी किया गया


राजधानी लखनऊ के नीलमथा में उधोग व्यापार मंडल की बैठक हुई संपन्न जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को मलखान सिंह यादव नीलमथा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष जी ने सुना और उनका समाधान भी किया गया 


सह संपादक अनिल कुमार रावत की खास रिपोर्ट 


राजधानी लखनऊ के नीलमथा में उधोग व्यापार मंडल की बैठक हुई संपन्न जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को मलखान सिंह यादव नीलमथा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष जी ने सुना और उनका समाधान भी किया गया व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या उनकी दुकानों के आगे नालियों और रोड़ का सही से निर्माण ना होने के कारण उनकी दुकान के आगे जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण कई दुकानों के आगे बने सरकारी नाले टूट चुके हैं जिसके कारण समस्त व्यापारियों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैठक में कुछ व्यापारी भाइयों ने लाइट की समस्या को अध्यक्ष जी के सामने रखा। व्यापार मंडल अध्यक्ष मलखान यादव ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उसका समाधान भी किया। पीडब्ल्यूडी के जेई से भी बात चीत किया। जेई ने सभी समस्याओं को सुना और उसका जल्द से जल्द निवारण करने की बात कही वहीं कुछ व्यापारियों को सम्मानित करने की बात भी कही गई। इस व्यापार मंडल की बैठक में नीलमथा उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.