लखनऊ गुड़िया निगम को बनाया गया जिला अध्यक्ष लखनऊ
गुड़िया निगम को बनाया गया भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) का लखनऊ जिला अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) ने घोषित किए अपने कई पदाधिकारी
लखनऊ भारतीय किसान यूनिय (सावित्री ) देश के कई हिस्सों में काम करता है और इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सिंह हैं। जहां एक तरफ यह संगठन किसानों, गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ता है वही किसानों के हितों के लिए लगातार इसके पदाधिकारी संघर्षरत रहते हैं। भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) में लखनऊ जिला अध्यक्ष का पद लगातार खाली चल रहा था और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष काम कर रहे थे भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह ने बताया कि लखनऊ के साथ-साथ कई अन्य जनपदों के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह ने बताया कि लगातार हमारा संगठन उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में काम कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई एक मीटिंग के दौरान गुड़िया निगम को जिला अध्यक्ष लखनऊ नियुक्त किया गया है। गुड़िया निगम एक सामाजिक कार्यकर्ता है और पहले भी कई पार्टियों से जुड़ी रहीं है उनकी काम करने की प्रतिबद्धता, जुझारू पन और इमानदारी के चलते भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह के अनुमोदन के बाद उन्हें लखनऊ जिले की कमान सौंपी गई है पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) की जिलाध्यक्ष गुड़िया निगम ने बताया कि श्रीमती सावित्री सिंह जी द्वारा जो भी मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको मैं बड़ी ईमानदारी से निभाऊंगी जिले में जो भी किसानों, गरीबों और मजदूरों की समस्याएं होंगी उनको अपने स्तर से देखने का काम करूंगी। जिस तरह से लगातार किसानों की समस्याएं प्रदेश समेत पूरे देश में बढ़ रही हैं उसको देखते हुए किसान संगठनों को बड़ी ईमानदारी के साथ आगे आना चाहिए जिससे देश का अन्नदाता कहा जाने वाला किसान अपने पैरों पर खड़ा हो सके और सरकारों द्वारा जो भी वादे किए जाते हैं उन वादों को समय रहते पूरा किया जा सके जिससे जो लगातार देश और प्रदेश में किसानों द्वारा आत्महत्या की जा रही हैं उन्हें रोका जा सके और किसानों के परिवारों को एक खुशहाल जिंदगी दी जा सके
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन(सावित्री) के राष्ट्रीय कार्यालय 12. दयाल फ़ोर्ट कॉलोनी अलीगंज मे सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज समेत लखनऊ के कई सदस्यों को नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर संगठन की सदस्य्ता दिलाई गयी। इस क्रम मे रामशरण यादव(प्रदेश सचिव) की संस्तुति पर कानपुर नगर से आये इंदर यादव को जिलाध्यक्ष कानपुर नगर, गुड़िया निगम को जिलाध्यक्ष लखनऊ, अमित मिश्रा उर्फ़ राजा को जिलाध्यक्ष फर्रुखाबाद पद पर नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद,, लखनऊ से आये पदाधिकारियों एवं उनके समर्थको को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह ने कहा की भारतीय किसान यूनियन(सावित्री) किसानो, मजलूमो, यतीमो के लिए संघर्ष करने वाला संगठन है। इन पदाधिकारियों के संगठन मे शामिल होने से निश्चित ही संगठन मज़बूत होगा और नई इबारत लिखेगा इस अवसर पर जय किशोर सिंह(प्रदेश प्रभारी), राम शरन यादव(प्रदेश सचिव), अवधेश गुप्ता जिलाध्यक्ष (कन्नौज) विनीता सिंह (नगर अध्यक्ष) रमेश यादव (जिलाउपाध्यक्ष) शिवम् पाण्डेय ( जिला महामंत्री) समेत सभी किसान पदाधिकारी एवं उनके समर्थक मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन आनंद द्विवेदी(प्रदेश महामंत्री) द्वारा किया गया
राष्ट्रीय कार्यालय में हुई मीटिंग में मौजूद भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी इसी मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति से समाजसेवी गुड़िया निगम को जिला अध्यक्ष लखनऊ मनोनीत किया गया है भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट के सभी पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष लखनऊ मनोनीत किए जाने पर गुड़िया निगम को बधाई दी भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह ने मनोनयन पत्र और किसान यूनियन का सिंबल भेंट करते हुए जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर समाजसेवी गुड़िया निगम को बधाई देते हुए अच्छे से काम करने की बात कही है