मंगल कलश लेकर अयोध्या जायेंगे मंगलामुखी किन्नर, प्रियंका सिंह रघुवंशी
पूरे भारत की आस्था वा राम जन्मभूमि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व *24 दिसंबर को प्रियंका सिंह रघुवंशी ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट लखनऊ के साथ 51 किन्नर परंपरा व जनसमूह के लोग के साथ लखनऊ से भव्य शोभायात्रा के द्वारा अयोध्या जायेंगे जहां राम जन्मभूमि मंदिर में चांदी व सोने से जड़ित मंगल कलश पूजन कर मंदिर में समर्पित* किया जायेगा
साथ ही किन्नर परंपरा के लोग भी अपना योगदान इस विश्व धरोहर के इस महा आयोजन में अपनी भागीदारी देंगे साथ ही *प्रियंका सिंह रघुवंशी ने बताया कि राम जी से किन्नरों का उल्लेख है हमारी रामायण हमारी महाभारत व अन्य ग्रंथ और पुराणों में राम जी के आशीर्वाद से आज हम किन्नरों का उल्लेख है सम्मान है उसी कड़ी को आगे फलीभूत करने व हम व हमारा समाज* आज इस महाआयोजन में अपनी भागीदारी दे रहा है
साथ ही बताते चले कि यह मंगल कलश चार किलो वजनी व स्वर्ण की लड़ियों से सुसज्जित किया गया है
यह मंगल कलश आगरा के सागर अग्रवाल जी बना रहे है ढोल ताशे के साथ विशाल जनसमूह के साथ *लखनऊ से ध्वज पूजन कर 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे निकलेंगे साथ ही इस आयोजन मे कई किन्नर महामंडलेश्वर किन्नर धर्म गुरु* नायक व सामाजिक कार्यकर्ता होंगे शामिल